फीफा विश्व कप: डच कोच ने रैफरी को 'पक्षपाती' बताया
जोहांसबर्ग, 12 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप-2010 के फाइनल मुकाबले में स्पेन से हार झेलने वाली हॉलैंड की टीम के कोच बर्ट वान मार्विक ने इंग्लैंड के रैफरी हावर्ड वेब पर 'पक्षपातपूर्ण रवैया' अपनाने का आरोप लगाया है।
फाइनल मुकाबले में वेब ने कुल 13 पीले कार्ड और एक लाल कार्ड दिखाया। इनमें से आठ पीले कार्ड डच खिलाड़ियों को दिखाए गए। एक लाल कार्ड भी डच खिलाड़ी जॉन हेतिंगा को दिखाया गया। सिर्फ पांच पीले कार्ड स्पेन के खिलाड़ियों को दिखाए गए। विश्व कप फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा पीले कार्ड रविवार को ही देखने को मिले।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार मैच के बाद मार्विक मैदान से बाहर जाते समय वेब से झगड़ते हुए दिखे। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि रैफरी ने मैच को सही ढंग से नियंत्रित नहीं किया। अगर आपने पूरा मैच देखा होगा तो अंदाजा लग जाएगा कि किस तरह से मैच को प्रभावित किया गया "
डच कोच ने यह जरूर माना कि उनकी टीम स्पेन से कई मामलों में उन्नीस साबित हुई। उन्होंने कहा, "मैं स्पेन की टीम को बधाई देता हूं। हमने अच्छा खेल दिखाया लेकिन प्रतिद्वंद्वी टीम हमसे कुछ मामलों में बेहतर रही।"
गौरतलब है कि इनेएस्ता के शानदार गोल की बदौलत स्पेन ने हॉलैंड को 1-0 से हराकर विश्व कप का पहला खिताब जीता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications