फीफा विश्व कप : सड़क हो या राजमहल, हर जगह स्वागत
स्पेन की टीम ने रविवार को जोहांसबर्ग के सॉकर सिटी स्टेडियम में इतिहास रच दिया। उसने हॉलैंड को 1-0 से हराकर विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया। स्पेन का यह पहला विश्व कप खिताब है।
कैसिलास की अगुवाई में सोमवार को जब स्पेनिश टीम मेड्रिड पहुंची तो मानो पूरा शहर सड़कों पर उतर गया हो। हजारों की संख्या में सड़कों के किनारे खड़े लोगों ने अपने सितारों का जोरदार स्वागत किया। हर कोई मस्ती में झूम रहा था। लोग नाचते-गाते दिखे। छोटे-छोटे बच्चे भी लाल लिबास में अपने नायकों का स्वागत करने सड़कों पर निकल आए थे।
यह स्वागत सिर्फ सड़क पर नहीं दिखा बल्कि राजमहल भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करने में पीछे नहीं रहा। स्पेन के नरेश जुआन कार्लोस ने पूरी टीम को महल में आमंत्रित किया और फिर उनका भव्य स्वागत किया गया। राज परिवार का हर सदस्य डेविड विला और फर्नांडो टॉरेस जैसे सितारों से सजी इस टीम के साथ तस्वीरों में कैद होने के लिए उतावला दिखा।
टीम की इस खिताबी जीत का जश्न स्थानीय मीडिया में दिखा। स्पेन का हर अखबार सोमवार और मंगलवार को टीम की तारीफों से भरे पड़े थे। अखबारों के पहले पन्ने से लेकर आखिरी पन्ने पर खिताबी जीत से जुड़े लम्हों की चर्चा की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications