दुनिया की शीर्ष टीम बनी स्पेन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फीफा की ओर से जारी ताजा रैकिंग में 1,883 अंकों के साथ फिर से पहले स्थान पर काबिज हुई है। कुछ महीनों पहले ही ब्राजील ने उसे पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया था। अब ब्राजील की टीम 1,536 अंकों के साथ पहले स्थान से खिसकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
विश्व कप के फाइनल में जगह बनाकर हॉलैंड 1,659 अंकों के साथ चौथे स्थान से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस टूर्नामेंट में चौथा स्थान हासिल करने वाली उरुग्वे की टीम ने लंबी छलांग लगाई है। वह 16वीं से सीधे छठे नंबर की टीम हो गई है।
यह रैकिंग पूर्व विश्व चैम्पियन इटली और फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा निराशाजनक है। ये दोनों टीमें विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में भी जगह नहीं बना पाईं थीं। इटली शीर्ष-10 से बाहर हो गई है जबकि फ्रांस का नाम शीष-20 से बाहर हो गया है। अब इटली 12वें और फ्रांस 21वें स्थान पर है।
इस विश्व कप में तीसरे स्थान पर रही जर्मनी विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर है। अर्जेटीना पांचवें, इंग्लैंड सातवें और पुर्तगाल आठवें स्थान पर हैं। मिस्र की टीम को नौवीं वरीयता मिली है। चिली की टीम 18वें से 10वें स्थान पर पहुंच गई है।
विश्व की शीर्ष 10 फुटबाल टीमें इस प्रकार हैं:
1. स्पेन
2. हॉलैंड
3. ब्राजील
4. जर्मनी
5. अर्जेटीना
6. उरुग्वे
7. इंग्लैंड
8. पुर्तगाल
9. मिस्र
10. चिली
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications