अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लेंगे पुयोल
मेड्रिड, 14 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप-2010 में स्पेन की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले डिफेंडर कार्लेस पुयोल ने अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास लेने का फैसला किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय मीडिया के हवाले से खबर दी है कि 32 साल के पुयोल ने बीते साल नवंबर में ही यह फैसला कर लिया था कि वह विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल को अलविदा कह देंगे।
खबरों में कहा गया है कि पुयोल अब सिर्फ बार्सिलोना क्लब की ओर से खेलने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। इस क्लब में वह कप्तान की भूमिका निभाते हैं और बार्सिलोना में उनके चाहने वालों की तादाद बहुत ज्यादा है।
इस विश्व कप के सेमीफाइल में पुयोल के शानदार हेडर की बदौलत ही स्पेन जर्मनी को हराने में कामयाब रहा था। उन्होंने वर्ष 2000 में हॉलैंड के खिलाफ के एक दोस्ताना मैच के जरिए अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में कदम रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications