आईसीसी ने कहा है कि नया नियम एक अगस्त से लागू होगा और इसे लेकर उसके सभी सदस्यों ने सहमति जता दी है।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोगर्ट ने कहा, "नए उपनियम से हमें फायदा होगा। इससे हमें क्रिकेट को डोपिंग मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।"
वाडा के महानिदेशक डेविड हॉमैन ने इस संबंध में आईसीसी को बधाई दी। हॉमैन ने कहा, "मैं नए उपनियम को स्वीकार करने पर आईसीसी को बधाई देता हूं। इससे साफ होता है कि आईसीसी डोपिंग को रोकने की दिशा में गंभीरता से सोचती है।"
नए उपनियम के मुताबिक आईसीसी के सदस्य देशों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान या उसके बाद या पहले डोप टेस्ट के लिए नमूना देना पड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।