Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुरली की विदाई का गवाह बनेगा गॉल

वैसे आखिरी टेस्ट मैच खेलने जा रहे मुरलीधरन को गॉल में जोरदार विदाई देने की तैयारी पहले ही कर ली गई है। श्रीलंका को भारत के खिलाफ यहां तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच खेलना है। मुरली ने टेस्ट मैचों में अब तक 792 विकेट लिए हैं और 800 विकेटों का आंकड़ा छूने के लिए उन्हें सिर्फ आठ विकेटों की जरूरत है। खुद मुरली भी कह चुके हैं कि वह 800 विकेटों के साथ संन्यास लेना चाहेंगे।

एसएलसी ने मुरली को जोरदार विदाई देने के लिए एक विशेष विदाई समिति का गठन किया है, जो इस संबंध में तैयारियों पर नजर रखेगी। इस समिति को 'मुरलीधरन विदाई समिति' नाम दिया गया है। साथ ही श्रीलंकाई बोर्ड ने गॉल टेस्ट मैच के लिए अपने सभी पूर्व कप्तानों को निमंत्रण भेजा है। बोर्ड चाहता है कि श्रीलंकाई क्रिकेट को नई ऊंचाई देने वाले इस महान खिलाड़ी की विदाई के वक्त सभी दिग्गज स्टेडियम में मौजूद रहें।

मैच से पहले मुरली के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया जाएगा और फिर मैच की समाप्ति के बाद विशेष समारोह आयोजित होगा। मुरली के मैदान में प्रवेश के वक्त बैंड बाजों के माध्यम से उन्हें सलामी दी जाएगी। मुरली ने कुछ दिन पहले अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा था कि वह एकदिवसीय तथा ट्वेंटी-20 मैचों में खेलना जारी रखेंगे। मुरली ने यह भी कहा था कि अगर बोर्ड ने चाहा और टीम को उनकी जरूरत हुई तो 2011 विश्व कप में उसे अपनी सेवाएं देने के इच्छुक हैं।

गौरतलब है कि 38 साल के मुरली ने अपना टेस्ट करियर की शुरुआत अगस्त, 1992 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो में की थी। इसके बाद से मुरली अब तक 132 टेस्ट खेल चुके हैं जिनमें उनके नाम 792 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने 337 एकदिवसीय मैचों में भी 515 विकेट चटकाए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+