गॉल टेस्ट : दिलशान विदा, पर श्रीलंका मजबूत (लीड-2)
मेजबान टीम ने सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का विकेट गंवाया है। दिलशान 24 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 25 रन बनाकर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे अभिमन्यु मिथुन की गेंद पर विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपके गए।
दिलशान का विकेट 55 रन के कुल योग पर गिरा। इसके बाद थरंगा पारानाविताना और कप्तान कुमार संगकारा ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया।
पारानाविताना ने 59 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 35 रन बनाए हैं जबकि संगकारा 39 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 25 रन बनाकर नाबाद हैं।
मैदान गीला होने के कारण मैच करीब एक घंटे विलंब से शुरू हुआ। मिथुन अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं जबकि श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के करियर का यह आखिरी टेस्ट मैच है। मुरली ने टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 792 विकेट लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications