अफरीदी ने विश्व कप-2011 पर ध्यान केंद्रित किया

By Staff

अफरीदी ने आस्ट्रेलिया के साथ लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मिली करारी शिकस्त के बाद न सिर्फ कप्तानी छोड़ दी बल्कि टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया।

अफरीदी ने चार वर्ष के अंतराल के बाद पहला टेस्ट मैच खेला था। उनके स्थान पर सलमान बट्ट को टीम की कमान दी गई है जबकि टीम में उनकी जगह पूर्व कप्तान शोएब मलिक को शामिल किया गया है।

अफरीदी ने कहा, "मैंने सही समय पर उचित फैसला किया है। इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के साथ मैं एक अलग अभियान पर जुट जाऊंगा। वह अभियान अपनी टीम को 2011 विश्व कप में खिताबी जीत दिलाने का होगा।"

मोहम्मद यूसुफ पर आजीवन प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अफरीदी को पाकिस्तानी टीम का कप्तान बनाया गया था। यूसुफ के अलावा पूर्व कप्तान यूनिस खान भी प्रतिबंध के कारण टीम से बाहर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, July 19, 2010, 1:03 [IST]
Other articles published on Jul 19, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+