31 वर्षीय शिवा ने पहले दिन से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को खिताबी जीत दर्ज की। बारिश के बावजूद वह अंतिम दौर में थ्री-अंडर 69 का कार्ड खेलने में सफल रहे। उन्होंने 18 अंडर 270 के कुल स्कोर के साथ चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।
शिवा ने चैम्पियनशिप रिकार्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके लिए शिवा को 25,301 डॉलर का पुरस्कार मिला। साथ ही उन्हें खिताब जीतने वाला पहला मलेशियाई होने पर 3096 डॉलर का अतिरिक्त पुरस्कार मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।