हिल्फेनहास के स्थानापन्न के तौर पर मैके आस्ट्रेलियाई टीम में
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक कंधे में लगी चोट के कारण हिल्फेनहास का बुधवार से लीड्स में पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए मैदान में उतर पाना तय नहीं है।
हिल्फेनहास ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। उन्होंने न सिर्फ पाकिस्तानी टीम के तीन शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई थी बल्कि बल्ले के साथ भी कमाल करते हुए अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूती दी थी।
लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान क्षेत्ररक्षण करते वक्त हिल्फेनहास मैदान में गिर पड़े थे और उनका कंधा चोटिल हो गया था। इस वजह से टीम प्रबंधन उनके दूसरे मैच में खेलने को लेकर आश्वस्त नहीं है।
आस्ट्रेलियाई टीम के फिजियो एलेक्स कुंटोरिस हिल्फेनहास की चोट की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। रविवार को उनकी चोट में काफी सुधार नजर आया लेकिन टीम प्रबंधन उनके खेलने को लेकर साफ-साफ कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। यही कारण है कि मैके को टीम में शामिल होने के कहा गया है।
मैके फिलहाल काउंटी मैचों में डर्बीशायर के लिए खेल रहे हैं। मैके पहले भी टेस्ट खेल चुके हैं और यही कारण है कि उनके टीम में शामिल किए गए दक्षिण आस्ट्रेलियाई गेंदबाज पीटर जॉर्ज से ज्यादा अंतिम-11 में शामिल किए जाने की उम्मीद है।
आस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स टेस्ट 150 रनों से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications