अफरीदी की जगह मलिक को मिलेगा मौका
पाकिस्तानी टीम प्रबंधन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मलिक टीम के पदाधिकारियों को इस बात के लिए मना चुके हैं कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी दोनों टेस्ट मैचों में वह टीम की जरूरतों पर खरा उतरेंगे। वैसे मोहम्मद यूसुफ और यूनुस खान की गैरमौजूदगी में इस समय मलिक टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं।
पिछले सप्ताह एतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर आस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 150 रनों से मात दी थी। इसके बाद ही अफरीदी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का एलान कर दिया था। श्रृंखला के शेष दोनों मैच हेडिंग्ले में खेले जाएंगे।
मलिक को पहले टेस्ट में खेलने का मौका नहीं दिया गया था। माना जाता है कि पहले टेस्ट में मलिक को न खेलने देने की वजह क्रिकेट को लेकर उनका लचर रवैया था। कहा गया था कि वह अपनी पत्नी और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ होने की वजह से खेल को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
उधर, दोनों टेस्ट मैचों के लिए पाकिस्तानी टीम में ज्यादा बदलाव की गुंजाइश नहीं है। ऑफ स्पिनर सईद अजमल को दानिश कनेरिया की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications