फीफा ने जापान की दावेदारी का निरीक्षण किया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जापान के फुटबाल प्रशासकों ने मंगलवार को फीफा के एक प्रतिनिधिमंडल को अत्याधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल स्टेडियमों के जरिए प्रभावित करने का प्रयास किया।
चिली फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष हेराल्ड मायेन निकोलस की अध्यक्षता में पहुंची इस पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को पश्चिमी जापान में स्थित ओसाका शहर के ओसाका इकोलॉजी स्टेडियम को दिखाया गया।
इस स्टेडियम की क्षमता 83,000 है और इसे विशेष तौर पर पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके बाद इस प्रतिनिधिमंडल को ओसाका के नेशनल ट्रेनिंग सेंटर ले जाया गया।
यह स्थान मुख्य रूप से अभ्यास के लिए बनाया गया है। जापान को अगर विश्व कप की मेजबानी मिलती है तो कई टीमें इसी स्थान पर अभ्यास करेंगी।
बुधवार को इस प्रतिनिधिमंडल को टोक्यो के करीब स्थित सैतामा स्टेडियम दिखाया जाएगा। इसके बाद यह प्रतिनिधिमंडल दक्षिण कोरिया रवाना हो जाएगा।
वर्ष 2018 और 2022 विश्व कप के लिए नौ देशों ने दावेदारी पेश की है। इस संबंध में फीफा ने अपना प्रतिनिधिमंडल इन देशों में भेजने का फैसला किया है।
यह प्रतिनिधिमंडल दो महीने तक मेजबानी की दावेदारी करने वाले देशों का दौरा करेगा। 2022 विश्व कप के मेजबान की घोषणा दो दिसंबर को होनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications