Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आरोप साबित होने तक टीम से अलग हुए कौशिक

कौशिक ने बुधवार को अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद करार दिया और यह कहा कि वह तब तक टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे जब तक आरोप साबित नहीं हो जाते।

इस बीच, हॉकी इंडिया ने विदेश दौरे के दौरान महिला सेक्सकर्मी के साथ कथित तौर पर टीम होटल में रंगरेलियां मनाने वाले वीडियोग्राफर बासवराज को बर्खास्त कर दिया है।

हॉकी इंडिया ने कौशिक और बासवराज के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में राजीव मेहता, जफर इकबाल, अजीत पाल सिंह और सुदर्शन पाठक को शामिल किया गया है।

समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ' के मुताबिक कौशिक ने बुधवार को कहा कि वह खुद को 27 जुलाई से दक्षिण कोरिया में होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी से अगल कर रहे हैं।

हॉकी इंडिया की कार्यकारी अध्यक्ष विद्या स्टोक्स ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि वह कोच और उस खिलाड़ी से बात करेंगी, जिसने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

स्टोक्स ने कहा, "कौशिक ने खुद को आगामी आयोजनों से इसलिए अलग कर लिया है क्योंकि वह खुद को बेकसूर बता रहे हैं। मैं इस संबंध में कोच और आरोप लगाने वाली खिलाड़ी से बात करुं गी।"

स्टोक्स ने बताया कि कौशिक की गैरमौजूदगी में सहायक कोच टीम के साथ दक्षिण कोरिया जाएंगे। बकौल स्टोक्स, "हमें मामले को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं। आशा है कि आने वाले दिनों में सब कुछ सामान्य हो जाएगा।"

इस बीच, हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने कहा है कि महिला टीम को नए कोच की जरूरत है और इसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण से संपर्क किया जाएगा।

बत्रा ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को एक ईमेल प्राप्त हुआ था जिसमें बासवराज के खिलाफ चीन और कनाडा दौरे के दौरान सेक्सकर्मी के साथ कथित तौर पर होटल में समय बिताने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप गंभीर है और इस कारण बासवराज को बर्खास्त किया जा रहा है।

बत्रा ने कहा, "हमने अपनी ओर से कार्रवाई करते हुए बासवराज को बर्खास्त कर दिया है। वह साई के अधिकारी हैं और अब साई पर निर्भर करता है कि वह उनके खिलाफ कोई आधिकारिक कार्रवाई चाहता है या नहीं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+