लीड्स टेस्ट : पाकिस्तान के खिलाफ आस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन और साइमन कैटिच के विकेट गंवाए हैं। वॉटसन पांच रन बनाकर मोहम्मद आसिफ की गेंद पर पगबाधा आउट हुए जबकि 13 रन बनाने वाले कैटिच को मोहम्मद आमेर ने पगबाधा आउट किया।
आस्ट्रेलियाने 10 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं। कप्तान रिकी पोंटिंग एक रन बनाकर टीम को मुश्किल से उबारने का प्रयास कर रहे हैं जबकि माइकल क्लार्क तीन रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
दो मैचों की इस श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने लॉर्ड्स में खेले गए पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 150 रनों से पराजित किया था।
शाहिद अफरीदी के अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट को इस मैच के लिए पाकिस्तानी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। बट्ट पिछले तीन साल में पाकिस्तान के सातवें कप्तान हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications