कौशिक पर लगे आरोपों की पुलिस जांच के पक्ष में है गिल
गिल ने कहा कि किसी महिला खिलाड़ी द्वारा पुरुष कोच पर लगाए गए आरोप सही भी हो सकते हैं, लेकिन सिर्फ आरोपों के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी नहीं माना जा सकता है। इसकी बकायदे पुलिस जांच होनी चाहिए।
गिल ने कहा, "उच्चतम न्यायालय ने भी कहा है कि किसी महिला द्वारा यौन शोषण के आरोप को उसी रूप में सही नहीं माना जा सकता, क्योंकि इसके पीछे कुछ और कारण हो सकते हैं। ऐसे में हमें इस मामले को पुलिस के हवाले कर देना चाहिए।"
इस बीच, कौशिक ने आरोप साबित होने तक खुद को टीम से अलग कर लिया है। कौशिक ने बुधवार को अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद करार दिया और यह कहा कि वह तब तक टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे जब तक आरोप साबित नहीं हो जाते।
उधर, हॉकी इंडिया ने विदेश दौरे के दौरान महिला सेक्सकर्मी के साथ कथित तौर पर टीम होटल में रंगरेलियां मनाने वाले वीडियोग्राफर बासवराज को बर्खास्त कर दिया है।
हॉकी इंडिया ने कौशिक और बासवराज के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में राजीव मेहता, जफर इकबाल, अजीत पाल सिंह और सुदर्शन पाठक को शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications