Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गॉल टेस्ट : सहवाग का शतक, भारत फॉलोऑन से 61 रन दूर

भोजनकाल तक प्रज्ञान ओझा एक और ईशांत शर्मा खाता खोले बगैर नाबाद थे। श्रीलंका की ओर से स्टार स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए हैं जबकि लसित मलिंगा को दो तथा चमारा वेलेगेदारा तथा रंगना हेराथ को एक-एक सफलता मिली है।

चौथे दिन का मुख्य आकर्षण भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद सहवाग का शतक रहा। तीसरे दिन 85 रन पर नाबाद लौटे सहवाग ने 118 गेंदों पर 19 चौकों और एक छक्के की मदद से 108 रनों की पारी खेली। यह उनके करियर का 20वां शतक है।

भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 140 रन बनाए थे। तीसरे दिन भारत ने गौतम गंभीर (2), राहुल द्रविड़ (18) और सचिन तेंदुलकर (8) के विकेट गंवाए थे।

तीसरे दिन 18 रन पर नाबाद लौटने वाले वी.वी.एस. लक्ष्मण कुछ खास नहीं कर सके और 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद युवराज सिंह (52) और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (33) ने आकर्षक पारी खेलकर भारत को मुश्किल से उबारने का प्रयास किया लेकिन मुरली ने दोनों को आउट कर अपनी टीम का काम आसान कर दिया।

हरभजन सिंह दो रन बना सके। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए अब भी 61 रनों की जरूरत है, जो मुश्किल हालात में बड़ा योग साबित हो सकता है। अब तक तीन विकेट झटकने वाले मुरली ने अपने आखिरी टेस्ट मैच में खेलते हुए कुल विकेटों की संख्या 795 कर ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+