41 वर्ष की उम्र में फार्मूला वन जगत में आश्चर्यजनक वापसी करने वाले शूमाकर के लिए मौजूदा सत्र बेहद निराशाजनक रहा है। उन्होंने बीते 11 जुलाई को आयोजित ब्रिटिंश ग्रां पी में 15वां स्थान हासिल किया था।
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वर्ष 2010 में मर्सीडीज टीम के साथ तीन साल का करार खत्म होने से पहले ही शूमाकर संन्यास का फैसला कर सकते हैं। वैसे शूमाकर ने कहा है कि वह अपने करियर का आठवां खिताब जीतने के बाद ही संन्यास लेंगे।
इस आधार पर शूमाकर के 2011 सत्र में हिस्सा लेने के प्रबल आसार देखे जा रहे हैं। इस संबंध में शूमाकर के शब्द उनके चाहने वालों को दिलासा देते हैं कि वह कम से कम एक और सत्र में अपने इस हीरो को ट्रैक पर देख सकेंगे।
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' से बातचीत के दौरान शूमाकर ने कहा, "मैं 2011 सत्र में ट्रैक पर दिखूंगा। मेरा लक्ष्य अब भी खिताब जीतना है। मैंने आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि एक और खिताब जीतने के बाद ही मैं संन्यास लूंगा। मैं उस पर अब भी कायम हूं।"
शूमाकर को रविवार को अपने देश जर्मनी में होने वाले जर्मन ग्रां पी में हिस्सा लेना है। यहां उनका वर्चस्व रहा है। ऐसे खुद शूमाकर और उनके चाहने वाले एक बड़ी जीत की आस लगाए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।