यूनिस को नॉटिंघम टेस्ट से वापसी की उम्मीद
यूनिस हाल ही में इंग्लैंड से लौटे हैं और आते ही उन्होंने स्टेडियम की राह पकड़ ली है। उनके एक करीबी ने आईएएनएस को बताया कि यूनिस को वापसी की उम्मीद है और यही कारण है कि वह अपने फार्म और फिटनेस को लेकर सजग हो गए हैं।
बहरहाल, यह खबर सामने आ रही है कि यूनिस की वापसी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका है।
बोर्ड ने उन पर आस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन और अनुशासनहीनता दिखाने के कारण आजीवन प्रतिबंध लगा रखा है। यूनिस के अलावा कई अन्य खिलाड़ियों पर भी प्रतिबंध लगा था लेकिन बाकियों को इस सजा से मुक्त कर दिया गया है लेकिन यूनिस के लिए यह सजा अब भी जारी है।
पीसीबी के करीबी सूत्रों का कहना है कि अध्यक्ष एजाज बट्ट मौजूदा समय में पाकिस्तानी क्रिकेट के सबसे अनुभवी बल्लेबाज यूनिस को इस सजा से मुक्त करने को इच्छुक नहीं दिख रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications