कौशिक मामले पर जांच समिति ने एचआई को रिपोर्ट सौंपी
समिति ने गुरुवार को कौशिक और आरोप लगाने वाली मणिपुर की खिलाड़ी रंजीता देवी का बयान लिया था। इस समिति में एचआई के उपाध्यक्ष राजीव मेहता, ओलंपिक खिलाड़ी अजीत पाल सिंह, जफर इकबाल, एचआई के सुदर्शन पाठक और अनुपम गुलाटी शामिल हैं। इन सबने शुक्रवार दोपहर को अपनी रिपोर्ट एचआई को सौंपी।
इस संबंध में एचआई के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने कहा, "समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। हम इस रिपोर्ट को पढ़ेंगे और फिर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को अपनी सिफारिशों के बारे में अवगत कराएंगे।"
समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए मेहता ने कहा कि उन्होंने मामले से जुड़े आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। इस दौरान हालांकि उन खिलाड़ियों से बात नहीं की गई, जो बुसान में होने वाली एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली हैं।
बकौल मेहता, "हमने कौशिक, रंजीता, कुछ खिलाड़ियों और टीम की प्रबंधक मधु यादव से बात की है। इसके अलावा हमने किसी और से बात करने की जरूरत नहीं समझी।"
अपने ऊपर लगे आरोप के बाद कौशिक ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि रंजीता और कुछ अन्य खिलाड़ियों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद उनके लिए इस पद पर रहना संभव नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications