Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आरोप लगाने वाली खिलाड़ियों पर कानूनी कार्रवाई करूंगी : सैनी

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। महिला हॉकी टीम की पूर्व सहायक कोच अनुरीता सैनी ने कहा कि वह चाहती हैं कि जिन खिलाड़ियों ने कोच एम.के. कौशिक के साथ उनके प्रेम संबंधों का आरोप लगाया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो।

मुख्य कोच कौशिक की वर्ष 2006 तक सहायक कोच रह चुकीं सैनी ने कहा कि यौन उत्पीड़न विवाद में उनका नाम आने के बाद से वह और उनका परिवार विचलित है।

सैनी ने एनडीटीवी को बताया, "यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत ही लज्जाजनक है।"

वर्ष 1982 में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता टीम की हिस्सा रहीं सैनी ने कहा, "मैंने अपने वकील से संपर्क किया है और मैं उन लोगों पर मानहानि का मुकदमा दायर करने जा रही हूं, जिन्होंने इस विवाद में मेरा नाम लिया है।"

उल्लेखनीय है कि पूर्व कप्तान एवं गोलकीपर हेलेन मेरी सहित कुछ खिलाड़ियों ने आरोप लगाया है कि सैनी के कौशिक के साथ प्रेम संबंध थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+