Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोर्गन और शहजाद टीम में, ब्रेसनन बाहर

इस टीम में काउंटी मैचों में एसेक्स के लिए लगातार दो शतक लगाने वाले रवि बोपारा और यॉर्कशायर के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले टिम ब्रेसनन को अंतिम एकादश से बाहर रखा गया है।

बांग्लादेश के साथ हुई टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले मिडिलसेक्स के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन को टीम में शामिल किया गया है जबकि शहजाद को भी उसी श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है।

राष्ट्रीय चयनकर्ता ज्यौफ मिलर ने कहा, "हम जानते हैं कि पिछली श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को पराजित करने वाली पाकिस्तानी टीम के हौसले बुलंद हैं और यही कारण है कि हमने पहले टेस्ट मैच के लिए मजबूत टीम चुनी है।"

इंग्लैंड टीम इस प्रकार है : एंड्रयू स्ट्रॉस, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, पॉल कोलिंगवुड, एलिस्टर कुक, स्टीवन फिन, इयोन मोर्गन, मैट प्रायर, अजमल शहजाद, ग्रीम स्वान और जोनाथन ट्रॉट।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+