इटली में शादी करना चाहते हैं मैक्ग्राथ और सारा
मैक्ग्राथ ने पत्नी जेन की मृत्यु के दो वर्ष बाद अमेरिका में रहने वाली इटली में जन्मी सारा के साथ जीवन की नई पारी शुरू की। सारा की इच्छा है कि मैक्ग्राथ उनके साथ इटली में वहां के रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करें, जिसे लेकर मैक्ग्राथ गंभीर दिखाई दे रहे हैं।
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक मैक्ग्राथ अपने विवाह से मीडिया को दूर रखना चाहते हैं और इटली में शादी करके वह ऐसा आसानी से कर सकते हैं। मैक्ग्राथ की पत्नी जेन की वर्ष 2008 में मृत्यु हो गई थी। जेन स्तन कैंसर से पीड़ित थीं।
जेन की मृत्यु के बाद मैक्ग्राथ ने कभी नहीं सोचा था कि उनकी जिंदगी में और कोई आ पाएगा लेकिन पिछले वर्ष केपटाउन में सारा से परिचय के बाद मैक्ग्राथ की जिंदगी में नई महिला का आगमन हुआ।
40 वर्षीय मैक्ग्राथ और 28 वर्षीया सारा ने अपने रिश्ते को लेकर हमेशा खुले दिल से बात की है। सारा ने कहा कि उन्हें मैक्ग्राथ के दो बच्चों-जेन और ग्लेन के साथ प्यार है। मैक्ग्राथ ने कहा है कि सारा जल्द ही उनके तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications