Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिल्ली में 2 साइकिल प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारी

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली अगस्त में दो बड़े साइकिल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार है। दोनों प्रतियोगिताएं 29 अगस्त को होनी है। पहली प्रतियोगिता बीएसए हरक्यूसिल इंडिया साइक्लोथॉन है जबकि दूसरी प्रतियोगिता को 'टूर डी दिल्ली' नाम दिया गया है।

स्पोर्ट-18, आईस्पोर्ट्स, विश्व साइकिलिंग यूनियन और भारतीय साइकिलिंग महासंघ के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे देश में होने वाले शीर्ष साइकिलिंग आयोजनों में से एक हैं।

बीएसए हरक्यूसिल इंडिया साइक्लोथॉन का आयोजन मुख्य रूप से जनमानस में साइकिल के उपयोग को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए किया जा रहा है जबकि 'टूर डी दिल्ली' देश में साइकिल प्रतियोगिता का शीर्ष चेहरा होगी।

बीएसए हरक्यूसिल इंडिया साइक्लोथॉन में चार प्रमुख स्पर्धाएं होंगी। पहली स्पर्धा शौकिया लोगों के लिए होगी, जिसके अंतर्गत 25 किलोमीटर की दूरी नापी जाएगी। दूसरी स्पर्धा को कारपोरेट/ग्रुप राइड नाम दिया गया है। इसके अंतर्गत भी चालक 25 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

तीसरी स्पर्धा को ग्रीन राइड नाम दिया गया है, जिसके अंतर्गत 15 किलोमीटर की रेस होगी। चौथी स्पर्धा को किड्स राइड नाम दिया गया है। इसमें 8 से 13 वर्ष के युवा हिस्सा लेंगे। इसके अंतर्गत पांच किलोमीटर की दूरी नापी जाएगी।

बीएसए हरक्यूसिल इंडिया साइक्लोथॉन के लिए पंजीकरण वेबसाइट-साइक्लोथॉन डॉट टीवी पर लॉग ऑन करके किया जा सकता है। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी बनाया गया। इच्छुक लोग 09221738009 पर फोन करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बीएसए हरक्यूसिल इंडिया साइक्लोथॉन का आयोजन इससे पहले बेंगलूरू और मुंबई में भी किया जा चुका है। स्पोर्ट-18 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश मेनन का दावा है कि बेंगलुरू में जहां 6000 लोगों ने बीएसए हरक्यूसिल इंडिया साइक्लोथॉन में हिस्सा लिया था वहीं मुंबई में 7000 लोगों की भीड़ जुटी थी। फिल्म अभिनेता सलमान खान भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आगे आए थे।

आगामी 29 अगस्त को ही दिल्ली में गीतांजलि टूर डी दिल्ली साइक्लोथॉन का आयोजन होना है। इसके लिए 25000 यूरो का ईनाम रखा गया है। यह मुख्य रूप से पेशेवर चालकों का आयोजन है। इसमें 16 देशों के चालक हिस्सा लेंगे। इसे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए निर्धारित रूट पर किए जाने वाले 'टेस्ट रन' के रूप में देखा जा रहा है।

टूर डी दिल्ली 29 अगस्त को संसद मार्ग से शुरू होकर राजपथ, विजय चौक, कनॉट प्लेस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग होते हुए संसद मार्ग पर ही समाप्त होगी। इसी मार्ग पर चालक नौ फेरे लगाएंगे। इस तरह चालक कुल 137 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। भारतीय साइकिलिंग महासंघ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा ने बताया कि इस आयोजन के लिए सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध किए गए हैं।

ढींढसा ने कहा, "गीतांजलि टूर दी दिल्ली एशिया टूर के 1.2 वर्ग के आयोजन के अंतर्गत आता है। इसमें कुल 16 देशों ने हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। पाकिस्तान की टीम की हिस्सेदारी का फैसला सरकार के पास सुरक्षित है। मुंबई में आयोजित इसके पिछले संस्करण की सफलता से उत्साहित होकर दिल्ली में इसका आयोजन किया जा रहा है। प्रायोजकों की लगन को देखते हुए इसे दिल्ली में हर वर्ष कराने पर विचार किया जा रहा है।"

ऐसे में जबकि देश 3-14 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयार है। टूर डी दिल्ली को इस महान आयोजन से पहले भारतीय खेल प्रेमियों, खासकर चाइकिल प्रेमियों को एकजुट करने और इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने के एक बड़े माध्यम के रूप में देखा जा रहा है। टूर डी दिल्ली में देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों, खेल प्रशासकों, समाज के विशिष्ट जनों और युवाओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+