For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कोलंबो टेस्ट : तेंदुलकर ने जड़ा 48वां शतक, रैना ने भी दिखाया दम (राउंडअप)

By Staff

करियर का 48वां शतक लगाने वाले सचिन और अपने पहले ही मैच में अर्धशतक (नाबाद 66) लगाने वाले रैना ने उम्दा बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बुधवार का खेल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 382 रन बना लिए थे।

तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ी भारतीय टीम को फॉलोऑन टालने के लिए अभी भी 61 रनों की जरूरत है जबकि श्रीलंका से अभी भी वह 260 रन पीछे है।

रैना ने 133 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए हैं जबकि श्रीलंका के खिलाफ नौवां शतक लगाने वाले तेंदुलकर ने 181 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्का जड़ा है। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए अब तक 141 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है।

तेंदुलकर ने सूरज रांडीव की गेंद को चार रनों के लिए सीमा रेखा के बाहर भेजकर अपना शतक पूरा किया। तेंदुलकर का चौथे क्रम पर खेलते हुए 42वां शतक है।

भारत ने तीसरे दिन 241 रनों के कुल योग पर वीरेंद्र सहवाग (99), मुरली कार्तिक (58), राहुल द्रविड़ (3) और लक्ष्मण (29) के विकेट खो दिए थे। लक्ष्मण ने 98 गेदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए। उन्होंने तेंदुलकर के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े।

इससे पहले, सहवाग शतक लगाने से चूक गए। सहवाग 99 रन बनाकर आउट हुए जबकि उनकी विदाई से चंद मिनट बाद मुरली विजय (58) ने भी अपना विकेट गंवा दिया। बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माने जा रहे इस विकेट पर राहुल द्रविड़ से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद थी लेकिन वह तीन रन बनाकर अपना पहला टेस्ट खेल रहे सूरज रांडीव की गेंद पर पेवेलियन लौट गए।

मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 95 रन बनाए थे। तीसरे दिन सहवाग ने विजय के साथ मिलकर पारी को तेजी से आगे बढ़ाया परंतु वह अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक जड़ने से महज एक रन से चूक गए। वह रांडीव की गेंद पर पेवेलियन लौटे।

सहवाग अपने करियर में चौथी बार 'नर्वस नाइंटीज' का शिकार हुए। श्रीलंकाई टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को कप्तान कुमार संगकारा के दोहरे शतक और उपकप्तान माहेला जयवर्धने की शतकीय पारी की बदौलत चार विकेट पर 642 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी।

गॉल टेस्ट में 10 विकेट से हार झेल चुकी भारतीय टीम के लिए दूसरा टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण है। अगर तीन मैचों की इस श्रृंखला में भारतीय टीम की हार होती है तो उससे सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेस्ट टीम का ताज छिन जाएगा। तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+