कोलकाता पहुंचे विश्व कप स्टार डिएगो फोर्लान
फोर्लान एक निजी टेलीविजन चैनल के निमंत्रण पर भारत पहुंचे हैं। वह फुटबाल पर आधारित एक रिएलिटी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
दो बार विश्व खिताब जीतने वाली उरुग्वे की टीम को चार दशक बाद फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले फोर्लान शुक्रवार तड़के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे।
फोर्लान के स्वागत के लिए हवाई अड्डे के बाहर बड़ी संख्या में प्रसंशक मौजूद थे। कई तो उनके दीदार के लिए घंटों इंतजार करते रहे।
फोर्लान 28 घंटे की लंबी विमान यात्रा के बाद भारत पहुंचे। उन्होंने बिना कॉलर वाली सफेद रंग की टीशर्ट पहन रखी थी। वह मोंटेवीडियो से साओ पॉलो, जोहांसबर्ग और दुबई के रास्ते कोलकाता पहुंचे हैं।
फोर्लान को कड़ी सुरक्षा के बीच होटल तक पहुंचाया गया। होटल में आराम करने के बाद फोर्लान शुक्रवार को शहर में आयोजित होने वाले कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह सोमवार सुबह स्वदेश रवाना हो जाएंगे।
विश्व कप में पांच गोल करने वाले 31 वर्षीय फोर्लान महुआ बांग्ला चैनल की ओर से आयोजित रिएलिटी शो के मद्देनजर होने वाले फुटबाल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
कोलकाता के पास महान फुटबाल खिलाड़ियों की मेजबानी करने का लंबा इतिहास है। फुटबाल प्रेमियों के इस शहर ने अब तक पेले, डिएगो माराडोना, लोथार मैथ्यूज, ओलिवर कान, कार्ल हेंज रेमेनेगे, ऑटमार हिट्जफील्ड, गर्ड मुलर, रोमारियो और ब्रांको जैसे बड़े नामों की मेजबानी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications