Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पटना सहित बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।

मौसम विभाग का मानना है कि तेज हवा चलने के कारण मानसून कमजोर हो जा रहा है इस कारण बारिश नहीं हो पा रही है। बारिश नहीं होने के कारण तापमान में भी वृद्घि दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह पटना का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भागलपुर का 26़ 9, गया का 27़ 5 तथा पूर्णिया का तापमान 24.़6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 35़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक पटना समेत राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाये रहेंगे परंतु भारी बारिश होने की संभावना नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+