Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोलंबो टेस्ट : भारत का स्कोर 700 के पार

स्थानीय सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर श्रीलंका ने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 642 बनाकर घोषित कर दी थी। इसके जवाब में चौथे दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के करियर के पांचवें दोहरे शतक और पहला टेस्ट खेल रहे सुरेश रैना के पहले शतक की बदौलत नौ विकेट के नुकसान पर 669 रन बनाए थे।

पांचवे दिन ईशांत शर्मा और प्रज्ञान ओझा के रूप में आखिरी जोड़ी मैदान पर है। दोनों अब तक 33 रन जोड़ चुके हैं और इस तरह से भारतीय टीम अब तक 59 रनों की बढ़त बना ली है।

चौथे दिन का खेल पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा। रैना ने 120 रन बनाए। रैना ने अपने करियर का पहला टेस्ट खेलते हुए न सिर्फ शानदार शतकीय पारी खेली बल्कि पांचवें विकेट के लिए तेंदुलकर के साथ 256 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को फॉलोऑन के खतरे से बचाया। रैना की विदाई के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (76) ने तेंदुलकर का भरपूर साथ दिया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी निभाई। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपने करियर का चौथा अर्धशतक जड़ा जबकि तेंदुलकर अपना पांचवां दोहरा शतक लगाने में सफल रहे।

तेंदुलकर का विकेट चौथे दिन चायकाल के ठीक बाद गिरा। वह 203 रन बनाकर आउट हुए। धौनी ने अपनी 138 गेंदों की पारी में सात चौकों की मदद से 76 रन बनाए। अभिमन्यु मिथुन दिन ने भी 41 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से असंथा मेंडिस ने अब तक सर्वाधिक चार विकेट झटके हैं जबकि तिलकरत्ने दिलशान को तीन सफलताएं मिली हैं। सूरज रांडीव भी एक विकेट लेने में सफल रहे हैं। दिलशान और मेंडिस ने चालकाल के बाद भारत के चार विकेट अपने नाम किए।

भारत ने तीसरे दिन 241 रनों के कुल योग पर वीरेंद्र सहवाग (99), मुरली विजय (58), राहुल द्रविड़ (3) और लक्ष्मण (29) के विकेट खो दिए थे। लक्ष्मण ने तेंदुलकर के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। सहवाग अपने करियर में चौथी बार 'नर्वस नाइंटीज' का शिकार हुए। श्रीलंकाई टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को कप्तान कुमार संगकारा के दोहरे शतक और उपकप्तान माहेला जयवर्धने की शतकीय पारी की बदौलत चार विकेट पर 642 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी।

गॉल टेस्ट में 10 विकेट से हार झेल चुकी भारतीय टीम के लिए दूसरा टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण है। अगर तीन मैचों की इस श्रृंखला में भारतीय टीम की हार होती है तो उससे सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेस्ट टीम का ताज छिन जाएगा। तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+