Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अफरीदी को कप्तान नहीं बनाना चाहिए था : अकरम

पिछले दिनों में लॉर्ड्स मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 150 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अफरीदी ने कप्तानी छोड़ने और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया। अफरीदी के हटने के बाद सलमान बट्ट को टीम की कप्तानी सौंप दी गई। बट्ट की कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज की और श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।

अकरम ने अफरीदी के फैसले पर हैरानी जताई और कहा कि यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया था। क्रिकेट वेबसाइट 'पाकपैशन डॉट नेट' से बातचीत में अकरम ने कहा, "जब मैंने अफरीदी के कप्तानी छोड़ने और संन्यास लेने की खबर सुनी तो हैरान रह गया। मैं इस फैसले के वक्त को लेकर हैरान था। सच कहूं तो अफरीदी को टेस्ट टीम की कप्तानी नहीं देनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "अफरीदी टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी थे। ऐसा लगता है कि इसी वजह से उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया। टीम के दौरे के बीच में ही कप्तानी छोड़ना और संन्यास लेना युवा खिलाड़ियों का हौसला पस्त करने वाला फैसला था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+