त्रिकोणीय श्रृंखला : सचिन, हरभजन व गंभीर को आराम, युवराज की वापसी (लीड-1)
भारत और श्रीलंका के अलावा इस श्रंखला में न्यूजीलैंड की टीम भी हिस्सा लेगी।
इसके अलावा चयन समिति ने गौतम गंभीर को भी आराम दिया है। गंभीर कोहनी में चोट के कारण श्रीलंका में दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए हैं।
तमिलनाडु के ऑफ स्पिनर आर. अश्विन और झारखंड के बल्लेबाज सौरभ तिवारी टीम में जगह बनाए रखने मे सफल रहे हैं। वहीं कंधे की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाने के कारण जहीर खान को टीम से बाहर रखा गया है। जहीर मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में भी नहीं खेल पाए हैं।
बीसीसीआई के सचिव एन. श्रीनिवासन ने एक बयान जारी कर टीम की घोषणा की। त्रिकोणीय श्रृंखला 10 अगस्त से आरंभ हो रही है। इस श्रृंखला का पहला मुकाबला 10 अगस्त को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दाम्बुला में खेला जाएगा।
जहीर खान की अनुपस्थिति में आशीष नेहरा भारतीय तेज गेंदबाजी की धार संभालेंगे। ईशांत शर्मा, अभिमन्यु मिथुन और प्रवीण कुमार उनका साथ देंगे।
पिछले दिनों संपन्न हुई एशिया कप प्रतियोगिता में युवराज को खराब प्रदर्शन के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया था। उन्हें फिर से इस एकदिवसीय श्रृंखला में अपना जौहर दिखाने का मौका मिला है।
भारतीय टीम इस प्रकार है:- महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, आर. अश्विन, प्रवीण कुमार, आशीष नेहरा, ईशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा, अभिमन्यु मिथुन और सौरभ तिवारी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications