इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 354 रनों से हराया
एंडरसन के अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड और स्टीवन फिन्न की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की टीम मैच के चौथे दिन रविवार को 435 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 80 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। पाकिस्तान ने तीसरे दिन की समाप्ति तक तीन विकेट गंवाकर 15 रन बनाए थे।
ब्रॉड और फिन्न ने दूसरी पारी में दो-दो विकेट लिए जबकि एंडरसन ने इस मैच में कुल 11 विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में भी उन्होंने पांच विकेट लिए थे। इस जीत ने इंग्लैंड की टीम को चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे कर दिया है।
मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान ने कप्तान सलमान बट्ट (8), अजहर अली (0) और उमर अमीन (1) के विकेट गंवाए थे जबकि चौथे दिन उसने इमरान फरहत (15), मोहम्मद आमेर (4), उमर अकमल (4), शोएब मलिक (9), कामरान अकमल (0), उमर गुल (0) और मोहम्मद आसिफ (0) के विकेट गंवाए। दानिश कनेरिया 16 रन पर नाबाद लौटे।
हाल ही में खेली गई दो मैचों की श्रृंखला के अंतिम मैच में आस्ट्रेलिया को पराजित करने वाली पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी का यह आलम रहा कि वह मात्र 29 ओवर तक विकेट पर टिक सकी। 30 जुलाई को अपना 29वां जन्मदिन मनाने वाले एंडरसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर : इंग्लैंड पहली पारी-354 (इयोन मोर्गन 130, मोहम्मद आसिफ 77/5) और 262/9 (मैट प्रायर नाबाद 102, गुल 41/3) (घोषित), पाकिस्तान-182 (गुल 65, एंडरसन 54/5) और 80 (कनेरिया नाबाद 16, एंडरसन 17/6)।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications