गिल और रेड्डी ने कहा, स्टेडियमों को लेकर चिंता बेमानी
गिल ने कहा कि देश को समर्पित आयोजन स्थलों में किसी प्रकार की कमी नहीं है और इस लिहाज से उनमें सुधार की बात बेमानी है।
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम परिसर में स्थित भारोत्तोलन स्टेडियम का उद्घाटन कहते हुए रेड्डी ने रविवार को कहा कि खेलों के आयोजन से जुड़ी आलोचना स्वागत योग्य है लेकिन इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाना उचित नहीं है।
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की मदद से खेल मंत्रालय द्वारा स्टेडियमों की स्थिति में किए गए सुधार के बारे में गिल ने कहा कि सभी आयोजन स्थलों का निर्माण उच्चस्तरीय और उच्च मानकों को ध्यान में रखकर किया गया है।
गिल ने कहा कि उन्होंने सीपीडब्ल्यूडी और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) से कहा कि वे प्रत्येक खेल आयोजन स्थलों के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति करें, जो इन आयोजन स्थलों में पाई जाने वाली खामियों में सुधार लाने के लिए काम करे।
गिल ने कहा, "कोई भी काम अधूरा नहीं रहेगा। हमने इस संबंध में संबंधित विभागों को निर्देश दे दिया है। वे इस संबंध में सभी बातों पर ध्यान देंगे और जो हो सकेगा किया जाएगा।"
गिल जब यह बात कह रहे थे, उस दौरान 80 करोड़ की लागत से बनाए गए भारोत्तोलन स्टेडियम की छत से पानी टपक रहा था।
इस संबंध में गिल ने कहा, "किसी भी स्टेडियम की छत के निर्माण में गंभीर कमियां नहीं हैं। यह इंजीनियरिंग की चुनौती है लेकिन हम इस संबंध में किसी भी आलोचना का जवाब देने के लिए तैयार हैं। अगर स्टेडियम में किसी प्रकार का दोष पाया जाता है तो उसमें बदलाव किया जाएगा।"
रेड्डी ने कहा कि मंत्रियों का समूह निर्माण और आयोजन को लेकर हर सप्ताह बैठक करता है। बकौल रेड्डी, "हम आलोचना का स्वागत करते हैं लेकिन कई बार कई छोटे मुद्दों को भी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। मैं मीडिया से अपील करता हूं कि वह इन मुद्दों को लेकर सच्चाई से नहीं भटके। हम मीडिया के माध्यम से सबको आश्वस्त करना चाहते हैं कि कमियों में सुधार किया जाएगा। इसे लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications