पिछले वर्ष खिताब जीतने वाले भुल्लर ने हालांकि इस बार अपने खिताब की रक्षा नहीं कर सके लेकिन अंतिम दौर में अपने प्रदर्शन से उन्होंने सबका मन मोह लिया। भुल्लर तीसरे दौर की समाप्ति के बाद संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर थे।
ओपन में हिस्सा ले रहे अन्य भारतीय अनिर्बान लाहिरी (72) को अंतिम तीन होल पर तीन शॉट नीचे जाना पड़ा। 18वें होल पर उन्होंने डबल बोगी के लिए मजबूर होना पड़ा था। इस कारण वह संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर रहे।
तीसरे दौर की समाप्ति के बाद वह संयुक्त रूप से छठे स्थान पर थे। इसके अलावा भारत के गुरखी सिंह (74) और हिम्मत राय (69) संयुक्त रूप से 42वें स्थान पर रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।