चार-स्ट्रोक, 130-1655 सीसी टीवीएस अपाचे पर सवार जोसुआ ने आईएनआरसी के पहले दौर में ओवरऑल खिताब अपने नाम किया जबकि वीनू ने हीरो होंजा करिज्मा की सवारी करते हुए 2600 सीसी वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
वीनू ने 2008 और 2009 में भी यह खिताब जीता था। बेंगलुरू के चालक के.पी. अरविंद 1655 सीसी में दूसरे स्थान पर रहे जबकि टीवीएस टीम के प्रदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। अरविंद भी टीवीएस रेसिंग टीम के सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।