Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम को यूसुफ की नही, स्थिरता की जरूरत : बट्ट

समाचार पत्र 'द न्यूज' से बातचीत के दौरान बट्ट ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीतकर युवाओं ने अपनी प्रतिभा को साबित किया था लेकिन नॉटिंघम में मिली हार के बाद उनकी क्षमता पर भरोसा कम करना दुखदाई है। चयनकर्ताओं को समझना चाहिए कि टीम को फिलहाल यूसुफ या फिर किसी वरिष्ठ बल्लेबाज की नहीं बल्कि स्थिरता की ज्यादा जरूरत है।

बट्ट ने कहा, "हमारे साथियों ने 15 साल के बाद आस्ट्रेलिया को हराया। यह अलग बात है कि हम इंग्लैंड के हाथों बुरी तरह हार गए लेकिन इससे उनकी प्रतिभा पर शक नहीं किया जा सकता। अगर यह टीम लगातार दो वर्षो तक हारती रहती तो फिर बदलाव जरूरी था लेकिन फिलहाल यह बदलाव गैरजरूरी है। हमें किसी वरिष्ठ खिलाड़ी की नहीं बल्कि स्थिरता की ज्यादा जरूरत है।"

नॉटिंघम टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा कर रही पाक टीम को 80 रनों पर समेट दिया था। इसी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यूसुफ को टेस्ट टीम में शामिल करने की घोषणा की। यूसुफ पर खराब खेल और अनुशासनहीनता के कारण आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था।

पीसीबी ने अपने बयान में कहा था कि यूसुफ को मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए इंग्लैंड भेजा जा रहा है लेकिन बट्ट इससे इत्तेफाक नहीं रखते। उनका मानना है कि किसी टीम की एकता और अखंडता को बनाए रखना ही उसे मजबूत बनाने का पहला कदम है लेकिन पीसीबी ने एक मैच के परिणाम के बाद ही टीम की अखंडता और स्थिरता पर गहरा चोट किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+