लेग मैसन क्लासिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके सोमदेव
प्राप्त सूचना के मुताबिक वाशिंगटन में होने वाले लेग मैसन क्लासिक के लिए जारी क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के दूसरे दौर में सोमदेव को अमेरिका के केविन किम के हाथों 6-3, 4-6, 1-6 से हार गए। क्वालीफाईंग प्रतियोगिता के लिए सोमदेव को पांचवीं वरीयता मिली थी।
ऐसा नहीं है कि सोमदेव ने इस प्रतियोगिता के लिए 10वीं वरीयता दिए गए किम को इससे पहले पराजित नहीं किया था। वह उन्हें न्यूपोर्ट के अलावा इस वर्ष चेन्नई ओपन में हरा चुके थे लेकिन इस बार किम ने सोमदेव से पिछले दो पराजयों का हिसाब बराबर कर लिया।
उल्लेखनीय है कि सोमदेव सोमवार को एटीपी वरीयता क्रम में 96वें स्थान पर पहुंच गए। शीर्ष-100 में पहुंचने वाले वह भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं।
वर्ष 1999 में लिएंडर पेस ने शीर्ष-100 में जगह बनाई थी लेकिन समय गुजरने के साथ पेस ने एकल मुकाबलों से नाता तोड़ लिया और खुद को युगल तथा मिश्रित युगल तक सीमित कर दिया।
सोमवार को जारी ताजा सूची में सोमदेव को सात स्थान का फायदा हुआ है। वह पिछले सप्ताह 103वें स्थान पर थे। मौजूदा समय में वह देश के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी हैं। उनके खाते में 540 रेटिंग अंक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications