स्टेडियमों के स्तर को लेकर खेल महासंघ ने जताई चिंता
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष मल्होत्रा ने जीएएनएसएफ के वार्षिक आम बैठक के दौरान कहा कि वह इस बात को लेकर हैरान हैं कि पानी की तरह पैसे बहाए जाने के बाद भी स्टेडियमों का स्तर इतना खराब है।
मल्होत्रा ने कहा, "खेलों को लेकर अजीब सा माहौल पैदा हो गया है। लोगों के अंदर इस आयोजन को लेकर चिंता का भाव है। आम लोग खेलों के बहाने सामने आए भ्रष्टाचार को लेकर चिंतित हैं। साथ ही वे देश की छवि को लेकर भी चिंता कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने खेलों के लिए जारी तैयारी में भ्रष्टाचार की बात को सामने लाकर खेल महासंघों को चिंता में डाल दिया है।
मल्होत्रा ने कहा, "सीवीसी की रिपोर्ट ने हमारे उस डर को सामने लाकर खड़ा कर दिया है, जिसके बारे में हम सोचा करते थे। हमें लगता था कि तीन साल में खेलों के बहाने भ्रष्टाचार और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर समझौता आम बात है। खेलों की तैयारियों में हो रही देरी ने हमें चौंका दिया है।"
"सीवीसी की रिपोर्ट ने निर्माण कार्य में लगी एजेंसियों की लापरवाही और गलत नीतियों का पर्दाफाश किया है। हमें बताया गया है कि निर्माण कार्य के दौरान परीक्षण से लेकर टेंडर निकाले जाने तक भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा।"
मल्होत्रा के मुताबिक निर्माण कार्यो के लिए जिम्मेदार दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, उनके तमाम कैबिनेट सहयोगियों और केंद्रीय मंत्रियों को आपराधिक लापरवाही के आरोप में काली सूची में डाल दिया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications