मुरली ने जहां इस मैदान पर नौ टेस्ट मैचों में कुल 52 विकेट अपने नाम किए वहीं संगकारा ने इस मैदान पर सात टेस्ट मैचों में 681 रन जुटाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं।
वैसे इस मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड श्रीलंका के पूर्व टेस्ट कप्तान अरविंद डी सिल्वा के नाम है, जिन्होंने इस मैदान पर कुल छह टेस्ट मैचोंे में 688 रन बटोरे हैं। इस लिहाज से डीसिल्वा का रिकार्ड तोड़ने के लिए संगकारा को नौ रनों की दरकार है।
गेंदबाजों ने इस मैदान पर दिलहारा फर्नाडो का भी जादू चला है। वह मुरली की तरह इस मैदान पर सफल नहीं रहे हैं लेकिन उन्होंने तीन मैचों में कुल 15 विकेट अपने नाम किए हैं। मुरली ने इस मैदान पर चार बार पारी में पांच विकेट और दो बार मैच में 10 विकेट लिए हैं। फर्नाडो एक बार पारी में पांच विकेट झटक सके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।