कोलंबो के निकट पी. सारा ओवल मैदान में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की कोशिश की लेकिन ईशांत की एक गेंद पर पारानाविताना चकमा खा गए। वह विकेट के पीछे भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपके गए। पारानाविताना ने महज आठ रन बनाए। तिलकरत्ने दिलशान 20 और कुमार संगकारा चार रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह अनफिट होने की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर पहले ही चोटिल होने की वजह से बाहर थे। मेजबान टीम गॉल टेस्ट में मिली जीत की बदौलत श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।
भारतीय टीम में हरभजन की जगह अमित मिश्रा को मौका दिया गया है। उनके साथी स्पिनर के रूप में प्रज्ञान ओझा पहले से ही अंमित एकादश में मौजूद हैं। दूसरी ओर युवराज सिंह की जगह कोलंबो टेस्ट में शतक जड़ने वाले सुरेश रैना को टीम में बनाए रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।