राष्ट्रमंडल खेल : दरबारी और महेंद्रू निलंबित
आयोजन समिति के महासचिव ललित भनोत ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि सीजीओसी में उपमहानिदेशक पद पर कार्यरत दरबारी तथा सीजीओसी के सहायक निदेशक महेंद्रू को इस मामले में जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित किया गया है।
भनोत ने कहा, "समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस पर चर्चा करते हुए कार्यकारिणी ने महेंद्रू और दरबारी को निलंबित करने का फैसला किया है। महेंद्रू से हमारा सीधा संबंध नहीं है लेकिन हम इस मामले पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके खिलाफ विस्तृत जांच चाहते हैं।"
भनोत ने कहा कि कार्यकारिणी ने इसके अलावा आस्ट्रेलिया स्थित स्पोर्ट्स मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट (एसएमएएम) नाम की कंपनी की सेवाएं समाप्त करने का फैसला किया है। इस कंपनी को अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं करने के कारण करारमुक्त किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications