कोलंबो टेस्ट : समरवीरा का संघर्ष जारी (लीड-3)
श्रीलंका को अब तक 181 रनों की बढ़त मिली है लेकिन इस मैच में उसकी पकड़ मजबूत नहीं हो पाई है। पहली पारी में शतक लगाने वाले समरवीरा ने 93 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए हैं जबकि मेंडिस ने 67 गेंदों पर चार बार गेंद को सीमारेखा से बाहर भेजा है।
दोनों बल्लेबाज नौवें विकेट के लिए 67 रनों की बहुमूल्य साझेदारी कर चुके हैं। भारत की ओर से प्रज्ञान ओझा और वीरेंद्र सहवाग ने तीन-तीन विकेट चटकाए हैं जबकि अमित मिश्रा को दो सफलता मिली है।
श्रीलंका ने तीसरे दिन की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 45 रन बनाए थे। तीसरे दिन के दोनों विकेट सहवाग के खाते में गए थे। सहवाग ने थरंगा पारानाविताना (16) और तिलकरत्ने दिलशान (13) के सस्ते में आउट किया था।
चौथे दिन श्रीलंका ने कप्तान कुमार संगकारा (28), सूरज रांडीव (6), माहेला जयवर्धने (5), एंजेलो मैथ्यूज (5), प्रसन्ना जयवर्धने (0) और लसिथ मलिंगा (15) के विकेट गंवाए हैं। तीसरे दिन संगकारा 12 और रांडीव बिना खाता खोले नाबाद लौटे थे।
अब तक के हालात दो देखते हुए श्रीलंका की स्थिति काफी कमजोर नजर आ रही है। भारत ने दूसरे सत्र में अगर उसे अपेक्षाकृत कम स्कोर पर बांध दिया तो उसके पास इस मैच को जीतकर श्रंखला में बराबरी करने का सुनहरा मौका होगा।
तीन मैचों की इस श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने गॉल में खेला गया पहला मुकाबला 10 विकेट से जीता था जबकि कोलंबो में ही खेला गया दूसरा मैच बेनतीजा समाप्त हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications