इस प्रतियोगिता में विश्व क्रिकेट की पांचवीं से 10वीं वरीयता प्राप्त टीमें एक दूसरे के साथ एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैच खेलेंगी। इसमें दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, श्रीलंका और हॉलैंड की महिला टीमें शामिल हैं।
इस प्रतियोगिता और 2011 में बांग्लादेश मे होने वाले क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के आधार पर नवंबर 2013 में भारत में खेले जा जाने वाले विश्व कप के लिए टीमों का चयन होना है। इस विश्व कप के लिए भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया की टीमें योग्यता हासिल कर चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।