Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोलंबो टेस्ट : भारत मुश्किल में, 3 विकेट गिरे (लीड-7)

सबसे पहले सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पेवेलियन लौटे। इस मैच को भारत की झोली में डालने के लिए सहवाग का टिके रहना बेहद जरूरी था लेकिन वह मात्र तीन गेंदों का सामना करने के बाद सूरज रांडीव के शिकार बने। सहवाग खाता भी नहीं खोल सके।

भारत का यह विकेट 10 रन के कुल योग पर गिरा। इसके बाद 27 रन के कुल योग पर राहुल द्रविड़ का विकेट गिरा। यह विकेट भी रांडीव ने लिया। द्रविड़ सात रन बना सके।

मुरली विजय एक छोर पर टिककर भारत को मजबूत स्थिति में लाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन 49 के कुल योग पर रांडीव ने उन्हें भी पेवेलियन की राह दिखा दी। मुरली ने 27 रन बनाए।

भारत ने तीन विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। सचिन तेंदुलकर नौै रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि नाइटवॉचमैन ईशांत शर्मा ने दो रन बनाए हैं।

इससे पहले, मैच के चौथे दिन शुक्रवार को मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में 267 रन बनाए। अंतिम विकेट के रूप में अमित मिश्रा ने शानदार पारी खेल रहे असंथा मेंडिस को सुरेश रैना के हाथों कैच कराया।

मेंडिस ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 157 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाए। मेंडिस ने थिलन समरवीरा (83) के साथ नौवें विकेट के लिए 118 रन और चनाका वेलेगेदारा के साथ अंतिम विकेट के लिए 24 रन जोड़े।

वेलेगेदारा चार रन पर नाबाद लौटे। मेजबान टीम ने समरवीरा के रूप में अपना नौवां विकेट गंवाया था। भारत के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने नई गेंद के साथ गेंदबाजी करते हुए शतक की ओर बढ़ रहे थिलन समरवीरा को आउट किया था।

समरवीरा 139 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए। इससे पहले समरवीरा ने लसिथ मलिंगा (15) के साथ आठवें विकेट के लिए 38 रन जोड़े थे। भारत की ओर से प्रज्ञान ओझा, वीरेंद्र सहवाग और मिश्रा ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि मिथुन को एक सफलता मिली।

श्रीलंका ने तीसरे दिन की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 45 रन बनाए थे। तीसरे दिन के दोनों विकेट सहवाग के खाते में गए थे। सहवाग ने थरंगा पारानाविताना (16) और तिलकरत्ने दिलशान (13) के सस्ते में आउट किया था।

चौथे दिन श्रीलंका ने समरवीरा और मेंडिस के अलावा कप्तान कुमार संगकारा (28), सूरज रांडीव (6), माहेला जयवर्धने (5), एंजेलो मैथ्यूज (5), प्रसन्ना जयवर्धने (0) और मलिंगा (15) के विकेट गंवाए। तीसरे दिन संगकारा 12 और रांडीव बिना खाता खोले नाबाद लौटे थे।

तीन मैचों की इस श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने गॉल में खेला गया पहला मुकाबला 10 विकेट से जीता था जबकि कोलंबो में ही खेला गया दूसरा मैच बेनतीजा समाप्त हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+