Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोलंबो टेस्ट : श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई (लीड-1)

स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने छह रनों के निजी स्कोर पर सूरज रंदीव को पगबाधा आउट किया। इसके बाद उन्होंने पांच रनों के निजी स्कोर पर माहेला जयवर्धने को राहुल द्रविड़ के हाथों कैच कराया। जयवर्धने के आउट होने के कुछ ही देर बाद कुमार संगकारा 28 रन बनाकर ओझा के शिकार हुए। ओझा की गेंद पर सुरेश रैना ने कैच पकड़ा।

इसके बाद मिश्रा ने लगातार दो गेंदों पर एंजेलो मैथ्यूज और प्रसन्ना जयवर्धने को आउट कर दिया। मैथ्यूज का कैच मिश्रा की गेंद पर सचिन तेंदुलकर ने पकड़ा जबकि प्रसन्ना पगबाधा आउट हुए।

थिलन समरवीरा नौ रनों पर लसिथ मलिंगा चार रनों के निजी स्कोर पर क्रीज पर थे। श्रीलंका ने सात विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए थे।

इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने तीसरे दिन के अंतिम सत्र में दो विकेट झटककर भारत को इस स्थिति में ला दिया था कि वह चौथे दिन मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर सके।

श्रीलंका टीम ने 39 रन के कुल योग पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। सहवाग ने 32 के कुल योग पर थरंगा पारानाविताना (16) को चलता किया जबकि 39 के कुल योग पर तिलकरत्ने दिलशान (13) को आउट किया।

भारत की पहली पारी 436 रनों पर खत्म हुई। भारत को पहली पारी के आधार पर 11 रनों की बढ़त मिली थी। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाए थे। तीसरे दिन सहवाग ने सफलतापूर्वक अपने करियर का 21वां शतक पूरा किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+