वर्ष 2003 के बाद ब्रायन जोड़ी ने पहली बार शिकस्त खाई है। इस जोड़ी ने लास एंजेलिस में वर्ष 2005-2007 में सफलता हासिल की थी, लेकिन बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी उन्हें शिकस्त देने में सफल रही।
गैर वरीय बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी ने शानदार सर्विस की बदौलत 80 मिनट में मैच को अपने पाले में डाल लिया। 12वें खेल में इन्होंने पांच अंक हासिल करते हुए जीत पा ली। वहीं माइक ने दो गलतियां कर मैच गंवा दिया।
बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी सोमवार को अमेरिका के मार्डी फिश व मार्क नोवल्स की जोड़ी से भिड़ेगी। फिश व नोवल्स इसके पहले स्वीडन के साइमन एस्पेलिन और आस्ट्रेलिया के पॉल हानले को 6-4, 7-5 से हरा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।