ब्लैकबर्न रोवर्स के लिए प्रीमियर लीग में खेलने वाले रॉबिन्सन ने बुधवार को हंगरी के साथ खेले जाने वाले दोस्ताना मुकाबले से पहले यह फैसला किया है।
रॉबिन्सन को इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है लेकिन रॉबिन्सन ने अंतिम समय में कोच फेबियो कापेलो को बताया कि वह अब टीम का हिस्सा नहीं रहना चाहते।
रॉबिन्सन को दक्षिण अफ्रीका में बीते महीने आयोजित फीफा विश्व कप-2010 के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल नहीं किया गया था।
रॉबिन्सन ने कहा, "मैंने चयन से असंतुष्ट होने के बाद यह फैसला किया है। मैंने अपने करियर के दौरान तीसरेया चौथे क्रम के गोलकीपर के तौर पर समय बिताया है। मेरे लिए यह बेहद परेशान करने वाली बात है।"
2006 विश्व कप के दौरान आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का पहला मैच खेलने वाले रॉबिन्सन ने इंग्लैंड के लिए कुल 41 मैच खेले।
2006 में वह इंग्लैंड के कोच की पहली पसंद थे लेकिन 2008 यूरो कप क्वालीफाईंग में गलतियां करने के कारण उन्हें टीम से हाथ गंवाना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।