ब्रॉड को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता के तहत लेवल-2 के तहत दोषी पाया गया है। ब्रॉड पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माने के तौर पर देना होगा।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अपने बयान में कहा गया है कि ब्रॉड को आचार संहिता की उस धारा के अंतर्गत दोषी पाया गया है, जिसमें खिलाड़ी, अंपायर या किसी अधिकारी की तरफ गेंद को खतरनाक या अनुचित तरीके से फेंकने का उल्लेख है।
मैच रेफरी रंजन मदुगले ने इस संबंध में कहा, "ब्रॉड की हरकत अस्वीकार्य है। विकेट नहीं मिलने की निराशा में किसी गेंदबाज का हतोत्साहित होने की बात समझ में आती है लेकिन एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को ऐसी भावनाओं पर नियंत्रण करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।