Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : दरबारी का स्थान लेंगे वी.के. सक्सेना (लीड-1)

दरबारी को खेल मंत्रालय के आदेश पर आयोजन समिति से अलग किया गया है। उन्हें गुरुवार को निलंबित कर दिया गया था लेकिन अब खेल मंत्रालय के अत्यधिक दबाव के कारण उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है। खेल मंत्रालय दरबारी के केवल निलंबन से खुश नहीं था।

दरबारी को क्वींस बैटन रिले से जुड़ी अनियमितिता की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित किया गया था।

इससे पहले, दरबारी सोमवार को दोपहर 11.30 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे। ईडी अधिकारियों ने उनसे काफी देर तक लंदन में अक्टूबर में आयोजित क्वींस बैटन रिले के आयोजन के संबंध में वित्तीय अनियमितता को लेकर पूछताछ की।

दरबारी ने हालांकि कहा था कि वह इस मामले में शामिल नहीं हैं लेकिन मीडिया द्वारा इस मामले को लगातार उछाले जाने के बाद आखिरकार आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी को खेल मंत्रालय के आदेश के बाद उन्हें निलंबित करना पड़ा था।

क्वींस बैटन रिले से जुड़ी अनियमितिता के मामले में आयोजन समिति के सहायक महानिदेशक संजय महेंद्रू का नाम भी उछला था। महेंद्रू को भी निलंबित कर दिया गया है।

महेंद्रू और दरबारी पर ब्रिटेन की एक कंपनी को बिना किसी कागजी दस्तावेज के लाखों पाउंड देने का आरोप है। इस कंपनी से आयोजन समिति ने क्वींस बैटन रिले के दौरान सेवाएं ली थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+