For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एजबेस्टन टेस्ट : इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया

By Staff

मैच के चौथे दिन सोमवार को पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 118 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक (4) का विकेट गंवाया जबकि कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस (53) और जोनाथन ट्रॉट (53) रन पर नाबाद लौटे। कप्तान ने 114 गेंदों पर चार चौके लगाए जबकि ट्रॉट ने 101 गेंदों पर छह चौके जड़े।

इससे पहले, इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पाकिस्तान की दूसरी पारी 296 रनों पर समेट दी। पाकिस्तान ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट खोकर 291 रन बनाए थे।

इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में ग्रीम स्वान ने सर्वाधिक छह विकेट झटके जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड को दो सफलता मिली। जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट फिन्न को एक विकेट मिला।

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 72 रन बनाए थे। उस पारी में एंडरसन और ब्रॉड ने चार-चार सफलता हासिल की थी जबकि फिन्न को दो विकेट मिले थे।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 251 रन बनाए थे। इसमें केविन पीटरसन के 80 रन शामिल हैं। पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में स्पिन गेंदबाज सईद अजमल ने पांच विकेट झटके थे।

चार मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। उसने ट्रेंट ब्रिज में खेला गया पहला टेस्ट मैच 354 रनों के विशाल अंतर से जीता था। उस मैच में एंडरसन ने कुल 11 विकेट अपने नाम किए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+