Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे ईशांत

ईशांत को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी है। उन्हें आराम की सलाह दी गई है। उनके स्थान पर अभिमन्यु मिथुन को अपने करियर का पहला एकदिवसीय मैच खेलने का मौका मिल सकता है।

मिथुन ने हाल ही में श्रीलंका के साथ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के माध्यम से अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज किया है। उन्होंने गेंद और बल्ले के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है।

इधर, कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की अंगुली में दर्द है लेकिन इसके बावजूद वह पहले मैच में टीम का नेतृत्व करेंगे। धौनी को तीसरे टेस्ट मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते वक्त अंगुली में चोट लगी थी। भारत ने तीसरा टेस्ट पांच विकेट से जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+