Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

संतोष ट्राफी : बंगाल ने 11 साल बाद खिताब जीता (लीड-1)

साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बंगाल की ओर से डेंसन देवदास ने दो गोल किए जबकि पंजाब की ओर से बलवंत सिंह ने एक गोल किया।

बंगाल ने रिकार्ड 30वीं बार खिताबी जीत हासिल की है। बंगाल ने अंतिम बार यह खिताब 1999 में चेन्नई में जीता था। बंगाल को अपने प्रदेश में कभी भी संतोष ट्राफी में हार नहीं मिली है।

बंगाल की इस जीत ने पंजाब की पिछले चार साल में तीसरे खिताब पर पानी फेर दिया। पंजाब ने अब तक आठ बार संतोष ट्राफी पर कब्जा जमाया है।

पंजाब की तरफ से बलवंत सिंह ने 30वें मिनट में गोल कर बढ़त दिलाई। लेकिन डेनसन ने पहले हाफ के इंजरी टाइम और फिर 78वें मिनट में गोल करके बंगाल को खिताब दिलाया।

30वीं बार चैंपियन बने बंगाल को पांच लाख रुपए नकद पुरस्कार मिला। जबकि उपविजेता पंजाब को तीन लाख रुपए मिले। मेजबान भारतीय फुटबाल महासंघ ने भी बंगाल को दो लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+